फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 30 लाख या उससे अधिक की जमीन की खरीद-बिक्री पर आयकर की नजर, 20 हजार बैनामों की चल रही जांच

Wed, 31 Dec 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिना पैन नंबर के 20 हजार से अधिक बैनामों में आयकर चोरी की जांच चल रही है। इसके साथ ही व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब 30 लाख से अधिक मूल्य के बैनामों में लेनदेन का विवरण तिमाही जमा होगा।
 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना पैन नंबर लगाए 10 लाख रुपये तक और पैन नंबर सहित 30 लाख रुपये मूल्य के बैनामों में लेनदेन का विवरण अब आयकर विभाग के पास तिमाही जमा होगा। 20 हजार से अधिक बैनामे आयकर विभाग के रडार पर आने के बाद स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में प्रत्येक तीन महीने पर विवरण जमा कराने की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन


जिले में 10 सब रजिस्ट्रार दफ्तर हैं। आयकर विभाग ने पिछले दिनों किरावली और फिर सदर तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार द्वितीय कार्यालय में सर्वे किया था जिसके बाद पांच साल का रिकाॅर्ड आयकर टीम ने जब्त किया। रिकाॅर्ड की जांच हो रही है। इनमें 20 हजार से अधिक बैनामाें में टैक्स चोरी की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन



बैनामों में हुए लेनदेन का विवरण फॉर्म-16 में अधूरा मिला था। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि सदर स्थित पांच सब रजिस्ट्रार को बैनामों में हुए लेनदेन का विवरण हर तीन महीने पर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट या विभाग के स्तर से लापरवाही तो नहीं बरती गई इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। बैनामों में हुए वित्तीय लेनदेन का विवरण वार्षिक जमा होता था। 30 लाख से अधिक मूल्य के सभी बैनामों में हुए वित्तीय लेनदेन का विवरण आयकर विभाग के पास जमा कराना अनिवार्य है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें