फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सौ शैया अस्पताल में अंडाशय की गांठ का हुआ ऑपरेशन

Wed, 19 Feb 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में महिला के ऑपरेशान के बाद निकाली गई गांठ को दिखातीं डाॅ. दिव्या सरीन सेंगर।
विज्ञापन
मैनपुरी। सौ शैया अस्पताल में पहली बार एक महिला के अंडाशय में गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया है। महिला पिछले तीन महीने से परेशान चल रही थी। सौ शैया अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन के बाद महिला ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद निवासी नवनीत (32) पत्नी निर्मल कुमार मैनपुरी में अपने रिश्तेदार के यहां रहती हैं। नवनीत को तीन माह से पेट दर्द की शिकायत थी। परिजन ने उसका आगरा तक उपचार कराया। मगर, राहत नहीं मिली। दो दिन पहले नवनीत सौ शैया अस्पताल पहुंची। यहां डॉ. दिव्या सरीन सेंगर ने उनकी जांच कराई। नवनीत के अंडाशय में गांठ निकली। इसके बाद डॉ. दिव्या सरीन ने बुधवार को अपनी टीम के साथ सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में निश्चेतक डॉ. विकास, नर्स शशि बाथम और रेनू का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें