फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: साइकिल सवार की सड़क हादसे में माैत, परिवार में मची चीत्कार; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 19 Feb 2025 10:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

साइकिल सवार मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनको चपेट में ले लिया। इससे उनकी माैके पर ही माैत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कोतवाली क्षेत्र में सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुरा के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जनपद एटा थाना मारहरा के गांव नगला हरजू निवासी संतोष (42) पुत्र श्यामलाल सुबह बुधवार की सुबह साइकिल से पिवारी की ओर जा रहा था। सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुरा कस्बा में कोल्ड स्टोर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। 

घटना के बाद राहगीर व आस-पास लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के बारे में लोगों से जानकारी की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मृतक की पत्नी विनीता ने बताया कि उसके पति मजदूरी करने के लिए गांव कांतौर जाने की बात कह कर घर से निकले थे। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हुई है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

मृतक की पत्नी विनीता ने बताया कि उसके दो बेटी व एक बेटा है। इसमें बड़ी बेटी सरिता (13), पूनम (6) और धर्मवीर (5) है। उसने बताया कि बेटा धर्मवीर दिव्यांग है। उसका परिवार गांव में सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहता है। पति की मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। संतोष की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें