फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बिजली कटौती पर आक्रोश...स्टेशन रोड छह घंटे तक रहा जाम, कोतवाल की इस हरकत से बिगड़े हालात

Sat, 20 Jul 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बिजली न आने से स्टेशन रोड पर फूटा लोगों का गुस्सा। जाम लगाने के दौरान कोतवाल ने एक युवक से हाथापाई कर दी। इस वजह से हालत और भी बिगड़ गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। 
 
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के खरगजीत नगर और अवध नगर के  लोगों का सब्र शुक्रवार की रात को जबाव दे गया। बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने स्टेशन रोड जाम लगा दिया। इस बीच वहां पहुंचे शहर कोतवाल ने युवकों से धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। रात भर चला हंगामा सुबह चार बजे बिजली आने के बाद खुल सका। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी सुधार आश्वासन दिया।
विज्ञापन



 

भीषण गर्मी के बीच बिजली की आख मिचौली से लोग परेशान हैं। बीते चार दिन से अवध नगर खरगजीत  नगर आदि क्षेत्र में बिजली की समस्या विकराल रूप ले चुकी थी। शुक्रवार की रात सब्र जबाव दे गया और सैकड़ों की भीड़ सड़क पर उतर आई। जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

 

सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस बीच शहर कोतवाली फतेह बहादुर भी पहुंच गए और जाम लगाए युवाओं से गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की शुरू कर दी। कोतवाल की हरकत ने आग में घी डालने का काम किया। जाम लगाए युवा भी आक्रोशित हो गए और एक युवक ने कोतवाल को मारने के लिए ईंट उठा ली। किसी तरह से लोगों ने स्थिति को संभाला। 

 

बवाल न भड़क जाए इसलिए खुद पुलिसकर्मियों ने कोतवाल को मौके से हटा दिया। कोतवाली की इस हरकत से जाम लगाए सभी लोग आक्रोशित होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। देर रात एसडीओ पदम गर्ग भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों जल्द सुधार का आश्वसन दिया। लेकिन लोग रोज की समस्या के स्थाई समाधान की मांग कर रहे थे। जाम खुलने के बाद शनिवार की सुबह करीब चार बजे बिजली आने के बाद लोग घरों की ओर गए।

 
विज्ञापन

कालिंद्री रोकने के लिए लगा दिया अवरोध
रेलवे स्टेशन पर जाम लगाए लोग बिजली के विरोध में आक्रोशित थे। कालिंद्री एक्सप्रेस आने वाली थी। इस बीच कुछ लोगों ने रेलवे ट्रेक पर अवरोध डाल कर ट्रेन रोकने की कोशिश की। जानकारी होने के बाद पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर अवरोध हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें