फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी से गायब हुईं रोडवेज की 9 बसें... खबर प्रकाशित होते ही पहुंची मथुरा, अधिकारियों ने नहीं की पूछताछ

Sat, 20 Jul 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा से मैनपुरी गईं यूपी रोडवेज की 9 बसे रडार से गायब हो गईं। ये खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। लेकिन इस बीच सुबह-सुबह ये बसे वापस मथुरा पहुंच गईं। 
 
विज्ञापन
रोडवेज बस फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फाउंड्री नगर डिपो की मंगलवार को मैनपुरी से लापता हुईं रोडवेज की सभी 9 बसें शुक्रवार की सुबह मथुरा पहुंच गईं। अधिकारियों ने अभी किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की है और उन्हें पुन: मेले की ड्यूटी में लगा दिया है। हालांकि मेला समाप्ति के बाद सभी से पूछताछ की जाएगी और संतोषपूर्ण जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 

मंगलवार को फाउंड्री नगर की 9 बसें गोवर्धन मेले में जाने को मथुरा के लिए ड्यूटी स्लिप लेकर डिपो से निकलीं। परिचालकों ने मथुरा के स्थान बस में मैनपुरी के यात्री बैठाए और रवाना हो गए। मंगलवार की देर रात बस मथुरा नहीं पहुंची तो अधिकारियों ने बसों के लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन ईटीएम और जीपीएस बंद होने के कारण बस की लोकेशन नहीं मिली। अमर उजाला ने इसकी खबर शुक्रवार को प्रकाशित की। इसके बाद चालक और परिचालक बस लेकर सीधे मथुरा पहुंच गए। लापता बसों को देख अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मेले के बाद पूछताछ
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बीपी अग्रवाल ने बताया कि मैनपुरी गई सभी बसें लौट आई हैं। व्यस्तता के कारण पूछताछ का मौका नहीं मिला है। मेला समाप्ति के बाद तीन दिन तक बसों को खड़ा रखने का कारण चालक-परिचालक से पूछा जाएगा। संतोषपूर्ण जवाब न मिला तो सभी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें