फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: जमीन की पैमाइश में विवाद के दौरान भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष की पिटाई,  परिचय देने के बाद भी पुलिस ने नहीं  बख्शा 

Thu, 19 May 2022 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

भाजपा के गंजडुंडवारा देहात मंडल के अध्यक्ष की पुलिस द्वारा पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। थाने पहुंचे भाजपा नेताओं ने इस घटना पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन
सिकंदरपुर वैश्य थाने पहुंचे भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली सर्किल के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में भाजपा देहात मंडल गंजडुंडवारा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह बैस के साथ थाने के एक दरोगा व आरक्षी ने डंडे से मारपीट कर दी। देहात मंडल अध्यक्ष के शरीर पर कई चोटों के निशान आए हैं। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष ने मामले की जानकारी सांसद, जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं को दी तो भाजपाई भी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने मारपीट के दोषी दरोगा एवं आरक्षी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


मामला बीते दिन सायं करीब 3 बजे का है। सलावत नगर में सुरेश सिंह की जमीन की पैमाइश हो रही थी। इसी बीच भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह बैश मौके पर पहुंच गए। सुरेश ने अर्जुन सिंह पर पैमाइश कराने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर अर्जुन सिंह से सुरेश सिंह का विवाद होने लगा। दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया। अर्जुन सिंह का आरोप है कि पुलिस सुरेश सिंह का पक्ष ले रही थी। जब उन्होंने पक्षपात का विरोध किया तो उनके साथ पुलिस के दरोगा दुर्गेश व आरक्षी आशुतोष ने मारपीट कर दी। 

परिचय देने के बाद भी नहीं रुकी पुलिस 

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने 20-25 डंडे मारे, जिससे उनके चेहरे हाथ पैर सहित अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आई हैं। अर्जुन सिंह ने बताया कि उसने पुलिस को अपना परिचय भी दिया। उसके बाद भी पुलिस ने पार्टी को गाली देना शुरू कर दिया और उनका फोन भी छीन लिया। उन्होंने दरोगा पर रिवॉल्वर से गोली मारने की धमकी का आरोप भी लगाया है। अर्जुन ने अपने साथ हुई घटना का वीडियो वायरल करते हुए भाजपा के नेताओं को भेजा, जिससे भाजपा नेताओं में आक्रोश बना हुआ है। 

सांसद ने किया एसपी को फोन 

सांसद राजवीर सिंह ने एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे को फोन करके मामले की जांच और दोषी आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई को कहा। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सिकंदरपुर वैश्य थाने पहुंचे। उन्होंने कड़ा आक्रोश व्यक्त और दोषी आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस घटना को लेकर सिकंदरपुर थाना परिसर में बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंच गए। भाजपाइयों में जबरदस्त आक्रोश था। पिटाई के शिकार हुए मंडल अध्यक्ष का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

कराई जा रही जांच 

मामले की जानकारी देते हुए पटियाली  सीओ आरके तिवारी ने बताया कि पैमाइश को लेकर गांव सलावत नगर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और गांव सुरेश सिंह के बीच विवाद हुआ। इस विवाद में पुलिस ने हस्तक्षेप किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें