03एमएनपी-41-बच्चे की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। माता-पिता की जरा सी असावधानी के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अगर बच्चे पर ध्यान दिया होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती।
मासूम सुवान की मौत से माता-पिता सुधबुध खो चुके हैं। किसी की बातों का उन पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है। आंखों से आंसू बहे जा रहे थे। मानों इस हादसे के लिए वह खुद को सबसे बड़ा जिम्मेदार मान रहे हों। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार करीब तीन वर्ष पूर्व सलमान की शादी हुई थी। सुवान उनकी इकलौती संतान था। घर में सभी लोगों के लिए सुवान एक खिलौने की तरह था। उसकी मुस्कुराहट व हरकतों से माता पिता के चेहरे पर मुस्कान छा जाती थी। सोमवार को हुए इस हादसे के बाद पूरे घर में मातम सा छा गया है।
ये बरतें सावधानी
-बच्चों पर खेलते समय खास तौर पर निगरानी रखें
-घर में पानी से भरे बड़े बर्तन हमेशा ढंक कर रखें
-बच्चों को कभी भी अकेला न छोड़े
-बच्चों को रसोई और बाथरूम में न जाने दें
पहले भी हो चुके हैं हादसे
-दो सितंबर 2018 को कुर्रा क्षेत्र के गांव बोझी चंदरपुर निवासी दिनेश सक्सेना का सात वर्षीय पुत्र अंश और करन के छह वर्षीय पुत्र बंसू की घर के पीछे तालाब में डूब कर मौत हो गई थी।
-तीन मई 2019 को कुसमरा के गांव हसुआ में पानी भरे टब में गिरकर एक वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई थी।