फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश ने किया बेहाल, नहीं बदला मौसम का हाल

विज्ञापन
17एमएनपी-01-गर्मी में मुंह ढककर चलतीं युवतियां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लोगों जहां मौसम की नरमी का इंतजार है तो वहीं हर रोज मौसम के तेवर और तल्ख होते जा रहे हैं। उमस और गर्मी के चलते लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कहीं भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी मौसम से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। लगातार इसी उम्मीद में लोगों के दिन गुजर रहे हैं कि शायद आने वाले कल उन्हें तापमान में राहत मिल जाए। बुधवार को सुबह भी गर्मी ने अपना कहर जारी रखा। दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में भले ही एक डिग्री सेल्सियस ही गिरावट आई है, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे सुबह और शाम को भी गर्मी अधिक रही। दिनभर सड़कों और बाजारों में लोग परेशान नजर आए। वहीं मौसम विभाग द्वारा भी जिले में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं जारी किया गया है। ऐसे में अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
फसलों के लिए बेहतर नहीं है मौसम
मौसम के तेवर फसलों के लिहाज से भी बेहतर नहीं हैं। अधिक गर्मी पड़ने से धान की नर्सरी की प्रगति रुक गई है। वहीं किसानों को भी सिंचाई में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। अगर जल्द बारिश न हुई तो मौसम से धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें