फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला में हुए धमाके से दहशत में आए लोग

विज्ञापन
17एमएनपी-07-रोडवेज बस स्टैंड के पास नाले से तेज आवाज आने के बाद निकलते धुएं को देखते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में बुधवार की सुबह रोडवेज बस स्टैंड के पास बने नाले में धमाका होने के बाद धुआं उठा। इससे लोग दहशत में आ गए। काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही, लेकिन धमाके की वजह पता नहीं लग सकी।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड के सामने बुधवार की सुबह चहल-पहल थी। इस बीच पास ही नाले में अचानक एक धमाका हुआ। देखते ही देखते नाले में से धुआं उठने लगा। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर वहां हो क्या रहा है। कुछ देर बाद धुआं छट गया तो लोग नाले के आसपास जमा हो गए। वहां देखने पर सब कुछ सामान्य लग रहा था। हेमंत पचौरी और सुमंत पचौरी ने बताया कि पास जाकर देखा तो नाले में पानी का रंग नारंगी जैसा हो गया था। यह घटना दिनभर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें