फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुनकता। भारत विकास नवज्योति शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सूरकुटी दृष्टि बाधित विद्यालय कीठम पर किया। शाखा की अध्यक्ष दीपिका मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना व कठिन परिस्थिति के बावजूद उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान करना है।
विज्ञापन

छात्र सम्मान नितिन, जज्बीर, तनु, सावित्री, सचिन और गुरु सम्मान रिंकी, गया प्रसाद, बृजेश, महेश कुमार और अमित का किया गया। सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि गुरु-शिष्य के प्रति सम्मान एवं प्रेरणा की भावना के लिए प्रेरित किया गया। शाखा ने दिव्यांग बच्चों को भोजन भी कराया। इस मौके पर अंकुर अग्रवाल, नीलू जैन, नितिन अग्रवाल, अनुराग भटनागर, रजनीश गुप्ता, अंकुश मित्तल, राधिका मित्तल, निधि अग्रवाल, मंजू गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, रौनक गुप्ता, सोनल भटनागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें