आगरा। श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण लीला रासोत्सव के चाैहदवें दिन नवीन गल्ला मंडी परिसर राधे-राधे और श्याम प्यारे के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर हेमलता दिवाकर ने ठाकुर जी के स्वरूपों की आरती कर किया। सोमवार को श्रीकृष्ण की महारास लीला का मंचन किया गया। महारास लीला के मंचन में गोपियों का सांसारिक बंधन त्यागकर प्रभु चरणों में पहुंचना दिखाया गया। मंच पर वृंदावन की कुंज गलियों और यमुना तट का प्रभावशाली चित्रण हुआ। श्री रास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट के स्वामी लक्ष्मण महाराज ने महारास लीला को निष्काम प्रेम और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश बताया। इस दाैरान अध्यक्ष हरी चंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, राजीव गुप्ता, देवेश शाह, जिग्नेश शाह तथा मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।