फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम खेरागढ़ पर केस दर्ज करने का आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 06 Sep 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एसडीएम खेरागढ़ पर केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। ये आदेश  अदालत के आदेश का पालन नहीं करने पर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत के आदेश का पालन नहीं करने पर सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने एसडीएम खेरागढ़ से नाराजगी जताई है। उन्होंने आईपीसी की धारा-349 के तहत प्रकीर्ण वाद दर्ज करने और 6 सितंबर को तलब करने के आदेश दिए हैं। जारी समन थानाध्यक्ष जगनेर तामील कराएंगे।
विज्ञापन


मामले के अनुसार सीजेएम की अदालत में गीता देवी ने एक प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। सीजेएम ने उस पर एसडीएम से आख्या तलब की थी। आख्या न भेजने पर सीजेएम ने 16 जुलाई 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा कि एसडीएम व्यक्तिगत रूप से अदालत में आकर स्पष्टीकरण दें। अनुपालन न होने पर एकपक्षीय दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। नोटिस तामील होने के बावजूद एसडीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें