फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बिजली के तारों ने फसल कर दी राख, DVVNL को देना होगा मुआवजा

Fri, 04 Nov 2022 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आयोग के अध्यक्ष आशुतोष और सदस्य राजीव सिंह ने आदेश दिया है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड किसान को 2.80 लाख रुपये मुआवजा अदा करे।
विज्ञापन
तार गिरने से राख हुई फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगनेर में गांव रिछोह में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत पर गिरने से फसल जल गई थी। किसान ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय में परिवाद प्रस्तुत कर 4.65 लाख रुपये मुआवजा मांगा। आयोग के अध्यक्ष आशुतोष और सदस्य राजीव सिंह ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को 2.80 लाख रुपये मुआवजा अदा करने के आदेश किए हैं।

विज्ञापन


किसान देवी प्रसाद के खेत में आग लगने से बाजरा, बरसी, पापरी और आम के पेड़ जल गए थे। किसान ने फसल बैंक से केसीसी ऋण लेकर की थी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन दिया था। मुआवजा नहीं मिलने पर पीड़ित ने तहसील दिवस में शिकायत की। इसे विद्युत सुरक्षा निदेशालय भेज दिया गया। निदेशालय की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद किसान को मुआवजा देने की संस्तुति की। मगर, विभाग ने मुआवजा नहीं दिया।

इस पर देवी प्रसाद ने उपभोक्ता आयोग द्वितीय में परिवाद प्रस्तुत किया। आयोग ने  सुनवाई के बाद डीवीवीएनएल को हादसे के लिए उत्तरदायी माना। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय के अध्यक्ष  और सदस्य ने डीवीवीएनएल को किसान देवी सिंह को 2.80 लाख रुपये मुआवजा अदा करने के आदेश किए। यह रकम 30 दिन के अंदर देनी होगी। इसके साथ छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज और 20 हजार रुपये शारीरिक , आर्थिक , मानसिक  क्षतिपूर्ति के रूप में देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें