फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलैंड की खोदाई में गड़बड़ी पर सचिव को नोटिस जारी करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14
विज्ञापन

वेटलैंड की खोदाई में गड़बड़ी पर सचिव को नोटिस जारी करने के आदेश
- सीडीओ ने किया अलीपुर वेटलैंड का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीडीओ ईशा प्रिया ने बुधवार को करहल क्षेत्र में वेटलैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खोदाई के साथ ही यहां किए जा रहे पौधरोपण व अन्य कार्यों को देखा। इस दौरान वेटलैंड की खोदाई में मानकों की अनदेखी करने पर सचिव रवि यादव को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। साथ ही कमियों को दूर कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ईशा प्रिया सबसे पहले करहल क्षेत्र के किरथुआ वेटलैंड पहुंचीं। यहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान वेटलैंड की पूरब दिशा में अतिक्रमण मिलने पर उप जिलाधिकारी करहल रतन वर्मा को मौके पर बुलाया। तत्काल मौके पर ही नापजोख के बाद अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को अतिक्रमण से मुक्त हुई जमीन पर वेटलैंड की खोदाई कराने के आदेश दिए। उन्होंने मुख्य मार्ग से वॉचटावर तक बनाए गए चकरोड के दोनों ओर किए गए पौधेरोपण और ट्रीगार्ड को देखा। इस दौरान सूखे हुए पौधों को बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अलीपुर वेटलैंड का भी निरीक्षण किया। यहां वेटलैंड की खोदाई में सचिव ने मानकों की अनदेखी की थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सचिव रवि यादव को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी को मानक के अनुरूप कार्य कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत सुनील कुुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें