फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर की मांग में सिंदूर भर जिस्म से खेला, अब शादी करने से किया इंकार

Thu, 10 May 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
sexual harrasment
विज्ञापन
आगरा में आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने वाली महिला का साथी युवक शादी का वादा कर यौन शोषण करता रहा। महिला के शादी की जिद करने पर उससे दूरी बना ली। पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में शिकायत की है। 
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली महिला आर्केस्ट्रा पार्टी में डांसर है। 10 महीने पहले उसके पति की मौत हो गई। आठ महीने पहले उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले युवक से हुई। 

वो महिला को कई कार्यक्रम में काम दिलाता। युवक घर भी आने लगा। इसी बीच शादी का प्रस्ताव रखा। उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शादी करने की कहती तो वो टाल जाता। पिछले कुछ दिन से युवक ने महिला से दूरी बना ली। बुधवार को घर आया। महिला के मोबाइल फोन से सभी फोटो डिलीट कर दिए। 

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी उसके 10 हजार रुपये लेकर चला गया। अब मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया है। महिला ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें