फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर निगम जनगणना में प्रधानाचार्यों-शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले-ठप हो जाएगी पढ़ाई, जरूरत पड़ने पर बाह क्षेत्र में ड्यूटी लगाएं

विज्ञापन
नगर निगम जनगणना ड्यूटी के विरोध में बाह तहसील पहुंचे ​शिक्षक एवं प्रधानाचार्य - फोटो : काशीपुरवा में दाताराम यादव के घर के सामने लगा हैंडपंप।
विज्ञापन
बाह। नगर निगम आगरा में बाह के हर प्रसाद राजाराम इंटर कॉलेज, भदावर इंटर कॉलेज, आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज, जरार के आशाराम रतनलाल इंटर कॉलेज, चौरंगाहार के सार्वजनिक इंटर कॉलेज, जैतपुर के जनता इंटर कॉलेज के शिक्षक और प्रधानाचार्य जनगणना ड्यूटी का विरोध में बुधवार को तहसील मुख्यालय बाह पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि शिक्षक और प्रधानाचार्य बाह क्षेत्र में रहते हैं, जनगणना ड्यूटी से कॉलेजों का संचालन एवं पढ़ाई प्रभावित होगी। जरूरी होने पर शिक्षकों की ड्यूटी बाह क्षेत्र में ही लगाई जाए। जबकि प्रधानाचार्यों को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। बाह से 90-100 किमी की दूरी तय कर स्कूल का संचालन और जनगणना ड्यूटी किया जाना संभव नहीं है। प्रदर्शन और ज्ञापन के लिए पहुंचे प्रधानाचार्यों सतीश पचौरी, मेहदी हसन, मुकेश नरायन परमार, अनिल गौतम, अशोक कुमार, प्रवीन कुमार, शिवराम सिंह, यदुवीर सिंह, हिमांशू शर्मा, विपिन कुमार, महीपाल, श्यामकृष्ण, धनीराम, कृष्ण बिहारी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें