फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कर्ज और आर्थिक तंगी से तंग किसान फंदे पर झूला, फतेहपुर सीकरी के गांव दूरा में पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम

विज्ञापन
मृतक भूरा पुत्र मूलचंद का फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव दूरा में बुधवार दोपहर आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से दबे एक 24 वर्षीय किसान और खेतिहर मजदूर ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। इस आत्मघाती कदम से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। बताया गया है कि किसान फसल के बर्बाद होने और कर्ज से परेशान था।
विज्ञापन

गांव दूरा निवासी भूरा (24) खेतिहर मजदूरी और दूसरों के खेत बंटाई पर लेकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते दिनों आंधी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ था। खेती में खाद-बीज की लागत निकालने और कर्ज चुकाने की चिंता के कारण वह पिछले कई दिनों से तनाव में था। परिजन के मुताबिक, बुधवार दोपहर मजदूरी से लौटने के बाद आर्थिक तंगी के मद्देनजर भूरा की पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से निकल गया और नागरिया रोड पर एक पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। राहगीरों और खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब शव को लटकते देखा, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दूरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भूरा के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी, अब भूरा के जाने से परिवार का इकलौता सहारा भी छिन गया है। मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कहरवार ने बताया है कि भूरा आर्थिक तंगी के चलते काफी दिनों से परेशान था। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं जांच के लिए मौके पर पहुंचे दूरा चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर भूरा किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था उसके बाद ही वह फंदे से लटक गया। फिलहाल शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है।

=============================
जैतपुर का युवक नोएडा में फंदे पर झूला
- परी चौक क्षेत्र में अगरबत्ती का काम करता था, पूरा गढ़ीरम्पुरा गांव का था रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बाह। जैतपुर के गढ़ीरम्पुरा गांव के रोहित राजपूत (18) ने नोएडा के परी चौक क्षेत्र में मंगलवार की शाम फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह दो साल से परी चौक क्षेत्र में अगरबत्ती का काम करता था। बुधवार को घर पर शव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया, जबकि गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन

गढ़ीरम्पुरा के महेंद्र राजपूत हैदराबाद में फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका बेटा रोहित राजपूत नोएडा के परी चौक क्षेत्र में अगरबत्ती का काम करता था। परिवार के लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह 10 बजे रोहित राजपूत ने घर वालों से फोन पर बात की थी। बातचीत में वह परेशान दिख रहा था, लेकिन बताया कुछ नहीं। शाम को फांसी के फंदे पर लटक कर जान देने की फोन कॉल पर सूचना मिली थी। बुधवार को मृतक का शव घर पर पहुंचा तो परिवार मातमी कोहराम में डूब गया। जबकि पूरा गढ़ीरम्पुरा गांव शोक में डूब गया है। बुधवार को किसी भी घर में चूल्हे तक नहीं सुलगे हैं।



बुझा कुलदीपक, बहन बोली-किसको बांधूंगी राखी
- रोहित राजपूत अपने पिता का इकलौता बेटा था। महेंद्र राजपूत की दो संतानों में बेटी प्रीति बड़ी है। रोहित राजपूत की मौत के साथ ही कुलदीपक बुझ गया है। इकलौते बेटे की मौत से मां कमलेश सुधबुध खो बैठी है, जबकि बेसुध पड़ी बहन प्रीति बार बार यही बोले जा रही थी कि अब किसकी कलाई पर राखी बांधेगी? किसको टीका करेगी? उसके सवाल ढांढ़स बंधाने वालों को भी रुला देते हैं। बेटे की मौत की सूचना पर पिता हैदराबाद से घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें