आगरा के ब्लॉक बराैली अहीर की ग्राम पंचायत दिगनेर में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का ग्रामीणों ने विरोध किया। मजदूरों को पीटकर काम रुकवा दिया। इस पर ग्राम प्रधान ने ताजगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रधान हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की मंजूरी दी थी। निर्माण का जिम्मा ठेकेदार कुमरपाल को दिया है। ठेकेदार 23 जून को सुबह करीब 10 बजे मजदूरों के साथ कार्य करने पहुंचा।