आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सुबह-सुबह बड़ा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवारियां लेकर जालौन जा रही प्राइवेट बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में बस में आगे बैठीं तीन सवारियां बस से नीचे गिरकर घायल हो गईं। यूपीडा एवं नगला खंगर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।