फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की करहल प्रत्याशी का विरोध शुरू

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर जिला प्रभारी मो. राशिद का पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस द्वारा करहल विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी का विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर नारेबाजी करके जिला प्रभारी अनिल यादव का पुतला फूंका। पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी को बदलने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को करहल विधानसभा सीट से ज्ञानवती यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होते ही उनका विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को करहल में कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का पुतला फूंका था। शुक्रवार को मंडी धर्मदास स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उनका कहना था कि प्रत्याशी घोषित कराने में जिला प्रभारी ने हाईकमान को गुमराह किया है। घोषित प्रत्याशी इटावा में रहती हैं।
उन्होंने टिकट पाने के लिए आवेदन तक नहीं किया था। ऐसे में समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके जिला प्रभारी अनिल यादव का पुतला फूंका। हाईकमान से प्रत्याशी बदलने की मांग की। इस दौरान सुखवीर सिंह, सरगम शाक्य, शिवराज सिंह, मुंशीलाल शाक्य, अनुपम शाक्य, अंजना प्रजापति, जगदीश शाक्य, सुनील कुमार, मुन्नालाल, रमेशचंद्र वर्मा, राहुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें