फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा संजलि हत्याकांड पर विपक्ष हुआ एकजुट, चुनाव से पहले सरकार को घेरने की तैयारी

Fri, 21 Dec 2018 03:58 AM IST
मुकेश कुमार चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश और केंद्र सरकार की घेराबंदी के लिए विपक्ष को संजलि हत्याकांड के रूप में एक और मुद्दा मिल गया है। जैसे छह साल पहले 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद उस समय विपक्ष में रही भाजपा ने तत्कालीन यूपीए सरकार को घेरा था, वैसी ही तैयारी अब विपक्षी दल मोदी और योगी सरकार को घेरने के लिए कर रहे हैं। विपक्ष की तैयारी भाजपा सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे पर सवाल उठाने की है। 
विज्ञापन


आगरा के जिस लालऊ गांव में यह घटना हुई, वहां सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद के नेता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ये नेता जनता के सुर में सुर मिलाकर उनके आक्रोश को हवा भी दे रहे हैं। कांग्रेस, सपा, बसपा के हाईकमान ने न केवल स्थानीय नेताओं से घटना की जानकारी ली है बल्कि इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने के लिए भी कहा है।

सपा से जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, बसपा से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, रालोद से जिलाध्यक्ष मालती चौधरी सहित इन दलों के सौ से अधिक छोटे बड़े नेताओं ने लालऊ गांव में डेरा डाल दिया है। गुरुवार दोपहर को सपा के नेता डीआईजी दफ्तर में हंगामा प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। बसपा के नेताओं ने लालऊ में बसपा नेताओं ने संजलि के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर नारे लगाए। सपाइयों ने आगरा में कैंडिल मार्च भी निकाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ट्विटर पर सरकार के खिलाफ निशाना साध रहे हैं। सपा और बसपा ने इस मुद्दे को विधान सभा में उठाने की तैयारी की है। रालोद अपनी कैराना सांसद तबस्सुम से यह मुद्दा लोकसभा में उठाने पर विचार कर रहा है। 

कांग्रेस के एमपी के प्रवक्ता देवाशीष जरारिया ने ट्वीट किया, बेटी पढ़ाई बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में बेटियां सरेआम जला दी जा रहीं हैं, क्या इसे रामराज्य की संज्ञा दी जाएगी? संजलि ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

डिंपल यादव का ट्वीट : बेहद शर्मनाक घटना

सपा की सांसद एवं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने संजलि की हत्या के मामले में ट्वीट किया है, आगरा की संजलि की जान बचाई न जा सकी। आज प्रदेश के हर माता-पिता की यही मांग है कि उसको जलाकर मारने वालों को किसी हालत में छोड़ा न जाए, न ही कोई राजनीतिक बहाना बनाया जाए, बेहद दर्दनाक, दुखद, शर्मनाक, निंदनीय, आत्मिक संवेदना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें