कासगंज में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के पदाधिकारी।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर की तहसील स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण करने का आरोप लगा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने विरोध किया। निर्माण रुकवाने की मांग का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। बजरंग दल के जिला संयोजक विक्रम सिसोदिया ने कहा कि तहसील स्थित मस्जिद में बाहरी लोग अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं। इसे न रुकवाने पर विहिप व बजरंग दल विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारा प्रसाद वितरण का दूसरे समुदाय ने विरोध किया था।
बढ़ते विवाद के चलते मंदिर व मस्जिद में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इसके बाद भी लोग टोली बनाकर नमाज अदा कर रहे हैं। वहीं मस्जिद का विस्तार करा रहे हैं, जो अवैध है। ज्ञापन देने वालों में विहिप विभाग मंत्री विनय राज पन्नू, बजरंग दल सह संयोजक अंबरीश वशिष्ठ, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रतीक केला, उदय राजपूत, विशाल चौहान, किशोर शर्मा, विहिप गोवंश हत्या व मीट निर्यात निरोध परिषद के वेदव्रत सिंह आदि शामिल रहे।