फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंद घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी

Wed, 21 Feb 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के कटरा मठ में चोरों ने बीती रात बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन


कटरा मठ के गली हेतराम सियाराम निवासी शैलेंद्र कुलश्रेष्ठ मंगलवार को बीमार पत्नी निशा का इलाज कराने अलीगढ़ गए थे। चोर रात्रि में गेट का ताला तोड़कऱ घर में घुस गए। अलमारी खोलकर चोरों ने चार सोने की अगूंठी, आठ चांदी के सिक्के और अलमारी में रखी 1.35 लाख रुपये की नकदी चोरी ली। शैलेंद्र ने बताया कि यह रुपए उसने पत्नी के इलाज के लिए रखे थे। दोपहर में जब वह लौटा तो गेट का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। शैलेंद्र ने घर में चोरी की सूचना पुलिस को दी।

सीओ अजीत चौहान ने मौके का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरी की तहरीर मिल गई है। मौके का निरीक्षण किया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



अधिवक्ता चेंबर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
कासगंज। पटियाली तहसील के अधिवक्ता के चेंबर में एक माह पूर्व चोरी की गई। पुलिस ने चोरी के सामान सहित पांच किशोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को किशोर न्यायालय के पेश किया गया है।पटियाली तहसील के अधिवक्ता श्याम नारायण दीक्षित के चेंबर में 22 जनवरी की रात्रि चोरों ने नकब लगा लिया। चोर चेंबर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्टेबलाइजर, इंवर्टर और बैटरी सहित अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए। सुबह तहसील जाने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए पांच किशोर को प्रकाश में लाई। पुलिस ने बुधवार को पटियाली सिढ़पुरा रोड से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशान देही पर चोरी किए गए उपकरण बरामद किए। वहीं उनके खिलाफ कार्रवाई कर किशोर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि चोरी के मामले का खुलासा किया गया है। मामले के पांच किशोरों को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें