फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेजुबान श्वान की पिटाई का विरोध करने पर संचालक और सिपाही को पीटा

Mon, 24 Aug 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एकता के सेमरी चौराहे पर बेजुबान श्वान काे डंडे से पीटने का विरोध करना गेम जोन संचालक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने पहले उन्हें पीटा फिर बचाने आए पुलिसकर्मी भाई को भी पीट दिया। जांच के बाद पुलिस ने एक नामजद और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सेमरी के रहने वाले मयंक सिंह चौराहे पर दुकान में गेम जोन संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 21 अगस्त की रात दस बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। इसके बाद अपने गेम जोन का क्षेत्र में प्रचार करने के लिए वह क्षेत्र में पोस्टर चस्पा करने निकल गए। चौराहे से कुछ दूरी पर 10 से ज्यादा लोग एक बेजुबान श्वान को डंडों से पीटकर जान से मारने की कोशिश करते दिखे। उन्होंने युवकों से ऐसा करने से मना किया।
आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर हमला कर दिया। उन्हें पीटते हुए मोबाइल तोड़ दिया। वह जान बचाकर भागे और पुलिस लाइन में तैनात अपने बड़े भाई सिपाही सत्येंद्र सिंह को मदद के लिए बुलाया। आरोपी बबलू यादव और उसके साथियों ने सत्येंद्र को भी घेर लिया और पीटा। जब उन्हें पता चला कि सत्येंद्र पुलिसकर्मी हैं तो झूठे आरोप लगाने के लिए मौके पर परिवार की महिलाओं को बुला लिया। दोनों भाइयों के चीख कर लोगों से मदद की गुहार लगाने पर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पीड़ित मयंक की तहरीर पर थाना एकता में बबलू यादव और 10 अज्ञात पर जानलेवा हमला और बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें