फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन मेरी सहेली से बढ़ी महिला सुरक्षा, 81,942 को मिली मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अभियानों ने ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूती दी है। माैजूदा वित्तीय वर्ष में आगरा मंडल में महिलाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 81,942 महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन


रेलवे जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि ऑपरेशन मेरी सहेली से गस्त और निगरानी बढ़ने से अपराधों में कमी आई। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में 79.61 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर 124 गिरफ्तारियां की गईं। ऑपरेशन अमानत में 75.71 लाख रुपये के 629 खोए सामान लौटाए गए। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते में 133 बच्चों (69 लड़कियां और 64 लड़कों) को बचाकर परिजन को सौंपा गया। मिशन उपलब्ध में 16 टिकट दलाल पकड़े गए और फर्जी आईडी ब्लॉक हुईं। ऑपरेशन नारकोस में 45.08 लाख रुपये का 143.93 किलो गांजा बरामद कर 10 आरोपी पकड़े गए। ऑपरेशन समय पालन में अलार्मिंग चेन पुलिंग (एसीपी) 3,199 पर कार्रवाई की गई। ऑपरेशन दूसरा में 3,096 अवैध विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें