फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभियान चला तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की

Fri, 23 Feb 2024 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चला तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की
विज्ञापन

- छह दुकानदारों से वसूला 1600 रुपये का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम के लिए शुक्रवार को कस्बा घिरोर में प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानों पर छापा मारा। अधिशासी अधिकारी और नायब तहसीलदार ने छापामार कार्रवाई के दौरान तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। 1600 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रोहित कुमार ने अधिशासी अधिकारी देवकी नंदन के साथ कस्बा में किराना की दुकानों पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। करीब 20 दुकानों पर छापा मारा गया। छह दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने पर 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग किसी प्रकार से नहीं होने दिया जाएगा। यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते दुकानदार नहीं सुधरे तो उनके विरुद्ध बड़ा जुर्माना लगाते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान अतीक अहमद, सुरेंद्र यादव, रामू सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें