बेवर। पिछले सप्ताह अवैध क्लीनिक पर हुई कार्रवाई के बाद सील किए गए क्लीनिक का फिर से संचालन शुरू हो गया है। प्रशासन को गुमराह कर क्लीनिक खोल लिया गया। दुकान खोलने के नाम पर ली गई अनुमति की आड़ में क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया गया। मामला स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में आने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
नोडल अधिकारी झोलाछाप अजय कुमार ने बताया कि कस्बा बेवर में 29 जुलाई को सीएमओ के निर्देश पर कलकत्ता क्लीनिक के नाम से संचालित दो अवैध बंगाली क्लीनिकों को सील कर नोटिस दिए गए थे। मामले में गंदा नाला के पास संचालन होने वाले क्लीनिक के संचालक ने शपथ पत्र देकर दुकान के ताले खोलने की बात कही गई थी। क्लीनिक के संचालन को लेकर कोई अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन मंगलवार को क्लीनिक संचालित होता पाया गया।
दुकान खोलने की अनुमति ली गई थी। यदि क्लीनिक संचालित किया गया है तो संबंधित की जांच कर एफआईआर कराई जाएगी
अजय कुमार, नोडल अधिकारी झोलाछाप