आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को नर्मदापुरम टाउनशिप (टी-7) के 386 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया। यह आवंटन ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के तहत नर्मदापुरम टाउनशिप (टी-7) के के लिए हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना का शिलान्यास किया था। प्राधिकरण को आवंटन से करीब 229.61 करोड़ रुपये की आय होगी। 718 भूखंडों के लिए 29 जून से 29 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था। कुल 571 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 499 आवेदक पात्र पाए गए। सूरसदन प्रेक्षागृह में सुबह 9:30 बजे प्रशिक्षु आईएएस हेमंत की मौजूदगी में ड्रॉ हुआ। गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पर्ची निकाली। लॉटरी में विभिन्न श्रेणियों के भूखंड आवंटित किए गए। इनमें एलआईजी के 47, एमआईजी-1 के 117, एमआईजी-2 के 190, एचआईजी-1 के आठ और एचआईजी-2 के 24 भूखंड शामिल हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि असफल आवेदकों की पंजीकरण धनराशि पांच कार्य दिवस में लौटाई जाएगी। ब्यूरो