फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: एसएन में ओपन हार्ट सर्जरी पर ब्रेक, इंतजार में 32 मरीज; नए पंजीकरण कर दिए गए बंद

Thu, 26 Nov 2026 02:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में कार्डियक एनेस्थीसियन और ईको कार्डियोग्राफी मशीन की कमी के चलते ओपन हार्ट सर्जरी फिलहाल बंद है। सर्जरी के लिए 32 मरीज इंतजार कर रहे हैं और नए पंजीकरण भी रोक दिए गए हैं। गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जोर-शोर से शुरू की गई ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा पर फिलहाल ब्रेक लगा है। यहां पर कार्डियक एनेस्थीसियन और ईको कार्डियोग्राफी मशीन नहीं होने से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों की वेटिंग बढ़ती जा रही है। ऐसे में गंभीर मरीज निजी अस्पताल या दूसरे शहरों में जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की चौथी मंजिल पर कार्डियोथोरोसिस एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग चल रहा है। इसमें ओपन हार्ट सर्जरी की भी सुविधा है। पांचवीं मंजिल पर इसके लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बने हैं। इसी साल 15 मई को पहली बार बाईपास सर्जरी हुई थी। अप्रैल में 13 साल के बच्चे की ओपन हार्ट सर्जरी की गई। सितंबर में 58 साल की महिला की ओपन हार्ट सर्जरी की गई। इसके बाद से ओपन हार्ट सर्जरी नहीं हो रही है।

इन दो सर्जरी में एसएन के ही चिकित्सकों और कैथ लैब की मशीन का उपयोग किया गया था। अब इसमें विशेष कार्डियक एनेस्थीसियन और अलग से मशीन की जरूरत है, जिससे ऑपरेशन के बाद मरीज की बेहतर देखभाल हो सके। इनकी व्यवस्था नहीं होने से सर्जरी कराने के लिए मरीजों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि एसजीपीजीआई लखनऊ में विशेषज्ञों को प्रशिक्षण के लिए भेज रहे हैं, जिससे वह इसमें महारत हासिल कर लेंगे। मशीन खरीद की प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन


रोजाना आ रहे 40 से 50 मरीज
सीटीवीएस की ओपीडी में रोजाना 40-50 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 4-5 मरीजों को ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत पड़ रही है। सर्जरी के लिए अभी 32 मरीज पंजीकृत किए जा चुके हैं। सर्जरी न होने से नए पंजीकरण भी बंद हैं।

आयुष्मान योजना में निशुल्क सुविधा
सीटीवीएस विभाग के डॉ. सुशील सिंघल ने बताया कि आयुष्मान योजना और असाध्य रोग योजना में सर्जरी पूरी तरह से निशुल्क है। अन्य मरीजों के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्चा आता है। निजी अस्पतालों में ओपन हार्ट सर्जरी का खर्चा 4-5 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें