फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में नहीं दिखाई दिया खुला नाला, युवक न जाने कैसे गिर गया...12 घंटे बाद मिला शव

Fri, 03 May 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कोठी मीना बाजार के पास खुले नाले ने एक और युवक की जान ले ली। युवक बुधवार रात से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। अगले दिन नाले में उसका शव मिलने की सूचना मिली, तो परिजनों में चीत्कार मच गया।

 
विज्ञापन
नाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोठी मीना बाजार स्थित खुले नाले में गिरकर गढ़ी भदौरिया निवासी हरीश (30) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर लोगों ने शव पड़ा मिलने पर पुलिस को जानकारी दी। हरीश बुधवार रात से लापता थे। परिजन ने शिनाख्त की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को कोठी मीना बाजार मैदान स्थित नाले में फूड कोर्ट के सामने शव पड़ा था। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाले से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पास पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं था।

इस पर आसपास के थानों के साथ सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। मृतक के परिजन पहुंच गए। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि हरीश जूता कारीगर था। बुधवार रात 8 बजे काम से आने के बाद घर से निकला था। इसके बाद लौटकर घर नहीं पहुंचा। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वह नाले के पास से निकल रहा होगा। खुले नाले में गिरने से पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले नाले ले चुके हैं कई जान
शहर में खुले नाले में गिरकर पहले भी कई बार लोगों की जान जा चुकी है। सदर, ताजगंज, जगदीशपुरा, शाहगंज, मंटोला में हादसे हो चुके हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें