फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिला अस्पताल में आज से ओपीडी शुरू, सुबह आठ से दो बजे तक देखे जाएंगे मरीज

Fri, 04 Jun 2021 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना संक्रमण के कारण बंद ओपीडी सेवा दो महीने बाद शुरू हो रही है। उधर, आज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सामान्य मरीजों का उपचार होगा। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने पर जिला अस्पताल में शुक्रवार से जुकाम-खांसी, बुखार और सर्जरी की ओपीडी शुरू होगी। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीज देखे जाएंगे। कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण 30 अप्रैल से ओपीडी बंद थी। 

विज्ञापन


एसआईसी डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी। बुखार, खांसी और जुकाम के अलावा सर्जरी की ओपीडी होगी। सर्जरी में आंख, ईएनटी, पेट रोग, हड्डी समेत अन्य सामान्य ऑपरेशन किए जाएंगे। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलेंगी। 

मरीजों की भीड़ से बचने के लिए सीमित मरीजों को ही देखा जाएगा। पोस्ट कोविड सेंटर भी चलेगा, जिसमें विशेषज्ञ होंगे। अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस करते हुए कोरोना वायरस की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी: देहात में आठ से दो, शहरी केंद्रों पर चार बजे तक देखे जाएंगे मरीज
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर बुखार-खांसी, जुकाम के मरीजों की ओपीडी शुरू होगी। आंख, स्त्री और बाल रोग की सेवाएं पहले से ही संचालित हैं। पोस्ट कोविड सेंटर में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की परेशानी होने पर चिकित्सक देखेंगे। 

जिन केंद्रों पर कोरोना के मरीज भर्ती हैं, उनको अन्य सेंटरों पर शिफ्ट किया जाएगा। देहात के केंद्रों पर सुबह आठ से दो और शहरी केंद्रों पर सुबह नौ से चार बजे तक मरीज देखे जाएंगे। प्रभारियों को व्यवस्थाएं करने को निर्देशित कर दिया है। 

लेडी लॉयल में पहले से ही संचालित हैं ओपीडी
लेडी लॉयल और एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग की ओपीडी पहले से ही संचालित है। यहां पर प्रसव, नवजात का इलाज और गर्भवती महिलाओं की जांच समेत अन्य चिकित्सकीय कार्य संचालित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें