उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए निशुल्क इलाज के साथ एक देश एक शिक्षा का कानून भी लागू करेंगे। निशुल्क पढ़ने वाले बच्चों को साइकिल वितरण करने के साथ एक देश एक चुनाव कानून के तहत सभी के साथ निष्पक्ष भाव रखा जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में आने के बाद भाजपा को काफी अच्छी सीटों पर जीत हासिल हुई है। भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी के लोकसभा चुनाव में परिवर्तन लाने का काम भी करेगी। मोदी की गारंटी की तर्ज पर 80 सीटों पर हम जीत हासिल करेंगे। दुनिया के तमाम देश भारत के प्रधानमंत्री के आगे नतमस्तक हैं।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि किसी भी गरीब को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आधार कार्ड से जनसेवा केंद्र से इलाज के लिए सुविधा है। 500 से लेकर 25 लाख तक का इलाज करने के लिए विधायक अपनी निधि से पैसे दे सकते हैं।
यह लोग मौजूद रहे
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, ग्राम प्रधान रामानंद कश्यप, सीमा चौहान, शशिप्रभा कश्यप, गंगाप्रसाद शाक्य, विनय चतुर्वेदी, विनोद बहेलिया मौजूद रहे।