फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय प्लेस: इस मार्केट में सिर्फ बेचे जाएंगे कपड़े, अन्य व्यवसाय पर लगी रोक; बैठक में हुआ निर्णय

Wed, 09 Sep 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में अब सिर्फ कपड़े का कारोबार होगा और दुकानें भी कपड़ा व्यापारियों को ही किराए पर दी जाएंगी। दो व्यापारिक संगठनों की बैठक में सहमति बनी है कि दुकानों के सत्यापन के लिए दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों की सहमति जरूरी होगी।
 
विज्ञापन
संजय प्लेस आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में कपड़े के अलावा कोई अन्य कारोबार नहीं होगा। कपड़ा व्यापारियों को ही दुकानें किराए पर उठाई जाएगी। सत्यापन के लिए संजय प्लेस क्लॉथ मार्केट और आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल के प्रतिनिधियों की सहमति अनिवार्य होगी। यह निर्णय मंगलवार को दोनों संगठनों की बैठक में हुआ है।
विज्ञापन


आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन की मांग पर संजय प्लेस में कपड़ा मार्केट बनाई थी। जहां 619 दुकान सुभाष नगर में व्यापार करने वाले कपड़ा कारोबारियों को आवंटित की गई। 25 प्रतिशत व्यापारी संजय प्लेस शिफ्ट हो गए लेकिन आवंटन के 22 साल बाद भी 75 प्रतिशत कपड़ा व्यापारियों ने सुभाष बाजार से संजय प्लेस में कारोबार शिफ्ट नहीं किया। इन्होंने रियायती दरों पर आवंटित दुकानों को अन्य व्यवसायों के लिए किराए पर उठा दिया। जिला वाणिज्य बंधु की बैठक में यह मामला उठा।

डीएम ने जांच कराई तो कपड़ा मार्केट में लोहा व अन्य व्यापार होते मिले। जिसके बाद डीएम ने आवंटन निरस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद दोनों संगठनों ने मंगलवार को बैठक कर आम सहमति बनाई है। संजय प्लेस क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि सुभाष बाजार से कपड़ा व्यवसाय को संजय प्लेस शिफ्ट करने की मांग डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें