फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सिर्फ 98 हजार लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 21 लाख की आबादी वाले जिले में अभी तक सिर्फ 98 हजार लोगों को ही कोरोना का टीका लग सका है। जिले के कुछ हिस्सों में लोग टीका लगवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, तो कुछ केंद्रों पर वैक्सीन की कमी आड़े आ रही है। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिले में 58 सेंटरों पर टीकाकरण हो रहा है। इनमें दो केंद्र प्राइवेट शामिल हैं। कोविन एप पर शनिवार दोपहर तक उपलब्ध डाटा के अनुसार जिले में सिर्फ 98645 लोगों को ही कोरोना का टीका लगा है। दूसरी डोज सिर्फ 22926 लोगों को ही लगी है। जिले में अभी तक 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू नहीं हुआ। बड़ी संख्या में युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण कब शुरू होगा इसको लेकर अफसर शासनादेश का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि शासन से आदेश मिलते ही इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें