फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: पोंजी स्कीम में 90 लोगों से 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

Thu, 23 Jun 2022 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

प्रतिदिन के हिसाब से निवेश पर मुनाफा कमाने के लालच देकर लोगों को ठगी की शिकार बनाया गया। जब शातिरों के पास मोटी रकम जमा हो गई, तो पैसा आना बंद हो गए, जिसके बाद लोगों को खुद के साथ हुई ठगी की जानकारी हो सकी।
 
विज्ञापन
Online Fraud - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मारहरा में ऑनलाइन पैसा कमाने के लालच में कस्बे के करीब 90 लोग ठगी का शिकार हो गए। वी वर्क एप नाम की कंपनी से पोंजी स्कीम चलाकर लोगों से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन


कस्बा मारहरा में एक माह पहले ऑनलाइन एप वी वर्क का विस्तार तेजी से हुआ। एक माह के अंदर लोगों को लालच देकर लाखों रुपये हड़प लिए। ठगी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि वी वर्क नाम की कंपनी से एक मैसेज व्हाट्सएप नंबर पर आया, जिसमें घर बैठे रुपये कमाने का लालच दिया गया। बताया गया कि एप में 400 रुपये से लेकर तीस हजार रुपये तक निवेश करने का प्रावधान है। 400 में 23 रुपये, 1200 में 70, 3600 में 210, 12000 में 700 और तीस हजार रुपये जमा करने पर 1700 रुपये प्रतिदिन देने की बात कही गई। 

लालच में फंसे लोग 

लोगों ने अच्छे मुनाफे के लालच में एप की जानकारी जुटाए बिना ऑनलाइन पैस भेजने शुरू कर दिए। बताया  गया कि एप ने कुछ दिन तो पैसा वापस कर विश्वास मजबूत किया। जब लोगों ने लाखों रुपये लगा दिए तो सोमवार से पैसा देना बंद कर दिया। परेशान लोग अब इधर-उधर भटक रहे हैं। ओमवीर, विनय कुमार, अंशुल कुमार, असलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रामकुमार, राजू, सत्यवीर आदि लोग ठगी का शिकार हुए हैं। इनका कहना है कि ठगी के शिकार हुए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराएंगे।

मामले की कर रहे जानकारी 

सीओ सदर राघवेंद्र राठौर ने बताया कि बिना पूरी जानकारी किए किसी भी एप या कंपनी में पैसा न लगाएं। दूसरों को भी इस तरह की स्कीम से बचने की सलाह दें। जिससे किसी के साथ ठगी न हो सके। ठगी का शिकार करने वाले एप और इससे संबंधित लोगों की जानकारी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें