फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: इस दिवाली पर 235 करोड़ रुपये का ऑनलाइन होगा कारोबार, शहर के बाजार भी गुलजार

Fri, 29 Oct 2021 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिवाली पर ऑनलाइन बाजार में छूट का तड़का लगा है। कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर दस से 50 फीसदी तक छूट का ऑफर दिया जा रहा है। वहीं शहर के बाजारों में भी रौनक छाई हुई है। 
विज्ञापन
बाजार में छाई रौनक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिवसीय दीपोत्सव पर आगरा में इस बार करीब 235 करोड़ रुपये की ऑनलाइन खरीदारी होने की उम्मीद है। मोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, जूते और सजावट के सामान की जबरदस्त मांग है। हर दिन लाखों रुपये के ऑर्डर आ रहे हैं। ऑनलाइन कंपनियों के लिए काम करने वाले लोगों के गोदाम माल से भरे पड़े हैं।

विज्ञापन

 
एक ऑनलाइन कंपनी के स्थानीय वितरक संजय महाजन बताते हैं कि मोबाइल, जूते और कपड़ों की सर्वाधिक बुकिंग है। लाखों रुपये के ऑर्डर हर दिन बुक हो रहे हैं। पिछले साल करीब सौ करोड़ रुपये की ऑनलाइन खरीदारी हुई थी, जो इस बार 235 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। 

भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) के एक सर्वे के अनुसार त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खुदरा बिक्री में पिछले साल के मुकाबले पांच गुना तक वृद्धि संभव है। दिवाली पर एक ऑनलाइन कंपनी एक बार बिग दिवाली सेल लेकर आई है तो दूसरी ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल लॉन्च किया है। 

विज्ञापन

ग्राहकों को लुभावने के लिए दिए जा रहे ऑफर 
ऑनलाइन उत्पादों को खरीदने वाले ग्राहकों को 80 फीसदी तक छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं। किसी विशेष बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। लोग इस हिसाब से भी उत्पादों की प्री बुकिंग करा रहे हैं कि उन्हें धनतेरस के दिन डिलीवरी मिल जाए।

दिवाली पर उपहार के बाजार में क्रिस्टल कछुए और बैंबू प्लांट की जमकर बिक्री हो रही है। इसके साथ ही मेवा और चॉकलेट के गिफ्ट पैक में सैनिटाइजर और मास्क दिख रहा है। बाजार गुलजार होने से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं।

उपहार के बाजार में काफी दिनों बाद व्यापार में तेजी दिखाई दे रही है। पूरे साल में फेस्टिव सीजन में सबसे ज्यादा व्यापार होता है। गिफ्ट बाजार में 20 साल से रिटेल का व्यापार करने वाले संजय का कहना है कि दो साल की परेशानी के बाद बाजार अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन

सराफा मार्केट में गहमा-गहमी
सराफा मार्केट में भी गहमा-गहमी बढ़ गई है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल बताते हैं कि नए डिजाइन की ज्वेलरी, आठ ग्राम सोने की गिन्नी, चांदी की बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बिक्री के लिए आ गई हैं। धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। 

इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी छूट
व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में आकर्षक छूट, जीरो फीसदी ब्याज पर ईएमआई, शून्य प्रोसेसिंग फीस के ऑफर बाजार में मौजूद हैं। टीवी, कैमरा, वाशिंग मशीन, गीजर व फ्रिज की अधिक डिमांड होने के कारण दुकानदार हर मॉडल का सामान रखे हुए हैं। लोग अपनी पसंद के सामान की बुकिंग पहले से ही करा चुके हैं। वो इसकी डिलीवरी धनतेरस पर लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें