फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए दोबारा मांगे गए ऑनलाइन आवेदन, यह है अंतिम तारीख

Thu, 07 Jul 2022 01:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक साल से बिना स्थायी कुलपति के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय संचालित हो रहा है। कुलपति के पद पर नियुक्ति के लिए अब दोबारा आवेदन मांगे गए हैं।  
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्थायी कुलपति के लिए दोबारा आवेदन मांगे गए हैं। जुलाई 2021 से स्थायी कुलपति का पद खाली चल रहा है। इससे पहले 30 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। सेलेक्शन कमेटी की बैठकें भी हो गई थीं, लेकिन स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


राजभवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उस वक्त आवेदकों में किसी को भी कुलपति पद पर नियुक्त किए जाने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया था। अब दोबारा आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी राजभवन की बेवसाइट www.upgovernor.gov.in पर ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 10 अगस्त है। 

स्थायी कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल पांच जुलाई 2021 को हटे थे। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय के पास प्रभार रहा। 27 जनवरी 2022 से कानपुर विश्वविद्याल के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के पास प्रभार है। एक साल से बिना स्थायी कुलपति के विश्वविद्यालय संचालित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें