फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निर्माणाधीन होटल में करंट लगने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित निर्माणाधीन होटल में करंट से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना रामघाट, बुलंदशहर निवासी मुकेश और सुजान फतेहाबाद रोड स्थित निर्माणाधीन होटल में कई दिनों से मजदूरी का कार्य कर रहे हैं। घटना शाम करीब 5:00 बजे की है। मुकेश और सुजान रिपेयरिंग करने के लिए लोहे की सीढ़ी को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे थे। तभी खुले तार से सीढ़ी छू जाने की वजह से करंट फैल गया। करंट लगने से मुकेश और सुजान बेहोश होकर गिर पड़े। इससे अफरा तफरी मच गई। दूसरे मजदूर दोनों को नजदीक के अस्पताल में ले गए। जहां मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि करंट लगने से मजदूर की मौत होना बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। होटल एक जन प्रतिनिधि का बताया गया है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें