फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर (आगरा)। हाईवे के किनारे स्थित देव कॉलेज में आयोजित कृषि विभाग के टेक्नीशियन पद की ऑनलाइन परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक और अभ्यर्थी दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। युवक ने अभ्यर्थी से चार लाख रुपये में परीक्षा देने का सौदा किया था। 50 हजार रुपये एडवांस भी लिए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि देव कॉलेज में आईसीएआर (कृषि विभाग की टेक्नीशियन) की ऑनलाइन परीक्षा चल रही है, जिसमें एक अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थी और उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले युवक को पकड़ लिया। इनके पास से तीन आधार कार्ड ,दो पहचान पत्र, दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये मिले।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम पंकज यादव निवासी अलीनगर कंजरा, राजा का ताल थाना टूंडला, फिरोजाबाद और बिजेंद्र सिंह निवासी राजा का ताल थाना टूंडला बताया। पंकज ने पुलिस को बताया कि उसने फर्जी आधार कार्ड से बिजेंद्र के स्थान पर परीक्षा दी है। बिजेंद्र ने बताया कि इसके लिए पंकज से चार लाख रुपये में सौदा हुआ था, जिसमें 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर पहले दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें