फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरटीओ में वेबसाइट से फेसलेस लाइसेंस का एक सप्ताह का डाटा हुआ गायब

Tue, 30 Aug 2022 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) उमेश कटियार ने बताया कि एनआईसी से ही कोई गड़बड़ी हुई है। इस बारे में लखनऊ मुख्यालय को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा संभागीय परिवहन कार्यालय की फेसलेस ड्राइविंग लाइसेंस की वेबसाइट पर 4 से 10 अगस्त तक के डाटा नहीं मिल रहे हैं। इससे आवेदक विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। डाटा नहीं मिलने से उनके कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


आरटीओ में प्रशिक्षु लाइसेंस अब फेसलेस बनाए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि 4 से 10 अगस्त के बीच जिन लोगों ने फेसलेस आवेदन किए थे, उनका डाटा नहीं मिल रहे हैं। यह समस्या पूरे प्रदेश में सुनने को आ रही है। लगता है साफ्टवेयर में किसी तरह का अपडेट करते वक्त डाटा गायब हो गया। 

फेसलेस की वेबसाइट पर काफी प्रयास करने के बाद भी जब आवेदकों के टेस्ट व बायोमैट्रिक आदि की जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने आरटीओ में संपर्क किया। यहां बताया गया कि लखनऊ से कोई गड़बड़ी हुई है। अब आवेदक चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि फेसलेस होने के बाद भी आवेदकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) उमेश कटियार ने बताया कि एनआईसी से ही कोई गड़बड़ी हुई है। इस बारे में लखनऊ मुख्यालय को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें