फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के लिए दो युवतियां बनीं दुल्हन...सुहागरात के बाद किया ऐसा कांड, सदमे में हैं दूल्हे

Mon, 20 Oct 2025 09:05 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दो युवतियों ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के लिए दो मौसेरे भाइयों से शादी रचाई। शादी के तीन दिन बाद एक दुल्हन गहने लेकर फरार हो गई, जबकि दूसरी को घरवालों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है। 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक बिचौलिया ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लेकर दो मौसरे भाइयों की शादी कराई थी। शादी के तीन बाद एक लुटेरी दुल्हन घर से गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। दूसरी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शनिवार शाम को दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। इस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो दुल्हनों समेत पांच पर केस दर्ज कर एक दुल्हन को जेल भेज दिया। एक महिला बिचौलिया को थाने से जमानत दे दी। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नेताजी नगर, नामनेर निवासी अमन जैन ने केस दर्ज कराया है। बताया कि वह और रानू मौसेरे भाई हैं। घर भी आसपास हैं। आरोप लगाया कि उनकी ननिहाल पक्ष के रिश्तेदार ग्वालियर के शेरू जैन ने अपने साथी मुकेश और रिया से मुलाकात कराई थी। उन्होंने शादी कराने का वादा किया।

गरीब परिवार की लड़की और उसके परिजन की मदद के लिए 3 लाख रुपये दोनों मौसेरे भाइयों से लिए थे। 15 अक्तूबर को उन्होंने हरियाणा के प्रेमनगर, सिरसा निवासी अंतिमा जैन से शादी करा दी। उससे पहले आरोपियों ने मौसेरे भाई रानू की शादी रविदास नगर भदोही निवासी अंजली उर्फ पूजा यादव से कराई थी।

18 अक्तूबर की सुबह पता चला कि रानू की पत्नी अंजली घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई है। उनकी पत्नी अंतिमा भी भागने के चक्कर में थी। इससे पहले उन्होंने पकड़ लिया। घटना के बारे में पता चलने पर बिचौलिया रिया उनके घर आई और समझौता कराने लगी। उन्होंने अपने रुपयों की वापस मांग की।
विज्ञापन

शनिवार देर रात तक थाने में भी समझौते की कोशिश होती रही। दोनाें पक्षों में बात नहीं बनी। रुपयों के ले देन का एक वीडियो पुलिस को पीड़ित ने दिखाया। उसमें आरोपी रुपये गिनते नजर आ रह है। पुलिस ने दोनों दुल्हनों सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक दुल्हन को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें