फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे वाहन से टकराई बस, एक यात्री की मौत, पांच घायल

Sun, 14 Feb 2021 10:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह कोहरे के कारण प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 97 के पास आगरा से नोएडा की ओर प्राइवेट स्लीपर बस कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर टोल चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। 

टोल चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप ने घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टोल चौकी प्रभारी ने बताया कि बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराई है। बस में 35 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। पांच यात्री घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें