आगरा-ग्वालियर रोड पर नो एंट्री जोन में घुसे एक ट्रक ने इटौरा के रहने वाले महेश को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शनिवार को आगरा-ग्वालियर रोड पर रोहता पीएनबी बैंक के सामने नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इटौरा के रहने वाले महेश जीजी नर्सिंग होम में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला आगरा-ग्वालियर रोड स्थित रोहता का है। शनिवार सुबह जैसे ही ट्रक नो एंट्री जोन में घुसा तो महेश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने हाईवे को जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ सीओ सदर एसीएम चतुर्थ सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर जाम खुलवाया और यातायात को सुचारू रूप से शुरू किया। पुलिस का कहना है कि नो एंट्री जोन में ट्रक की एंट्री कैसे हुई इसकी निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।