मैनपुरी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पुलिसकर्मी भी लगातार कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। अभी तक 25 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। शासन के निर्देश के बाद पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन में कोविड लेवल वन वार्ड की स्थापना की गई है। बुधवार को इस अस्पताल में एक दरोगा को भर्ती करवाया गया है।
कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना योद्धा के रूप में दिन रात डयूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी चपेट में आ रहे हैं। लगातार सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। शासन के निर्देश पर संक्रमित पुलिसकर्मियों को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए पुलिस लाइन में संचालित अस्पताल में कोविड लेवल वन वार्ड की स्थापना की गई है।
बुधवार को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती एक दरोगा को कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद कोविड लेवल वन में भर्ती कराया गया है। एएसपी मधुवन कुमार ने सभी पुलिस कर्मियो से मास्क लगाने और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। एएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी कोरोना महामारी के बीच एक योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं।