फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर कार्रवाई: राशन की एक दुकान और निलंबित, 10 की जमानत जब्त; अब तक 51 विक्रेताओं पर गिरी गाज

Tue, 15 Oct 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में राशन की घटतौली पर पांचवें दिन मंडल में सत्यापन हुए। राशन की एक और दुकान निलंबित कर दी गई। अब तक 51 विक्रेताओं पर कार्रवाई हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
राशन ration rice new - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में घटतौली के खेल में गरीबों का हक डकार रहे कोटेदारों पर कार्रवाई का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को एक राशन दुकान और निलंबित की गई। 10 राशन विक्रेताओं की जमानत राशि जब्त की गई है। मंडल में पिछले पांच दिनों में 51 दुकानों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


उपायुक्त खाद्य एवं रसद के नेतृत्व में सोमवार को 25 राशन विक्रेताओं की जांच की गई। आगरा में खंदौली में राशन विक्रेता सोनल अग्रवाल, नदौता में शिव कुमार, बरौली अहीर में मुन्नी सहित पांच दुकानों पर अनियमितताएं मिलीं। फिरोजाबाद में धातरी में रजनेश कुमारी, सिरसाखास में पूजा, परिहार मऊ में मेजर सिंह आदि की दुकानों पर गड़बड़ियां मिलीं।

मैनपुरी में पदमनेर में सरला देवी, सकरा में सुरेश सिंह, किशनी में विजय चंद्र पांडे सहित आदि राशन विक्रेताओं की दुकानों पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिसके बाद एक दुकान को निलंबित कर दिया गया है। 10 दुकानों की जमानत राशि जब्त करते हुए कारण बताओ नोटिस दिया है। मथुरा में अडीग में सुनीता की दुकान बंद मिलने और कार्ड धारकों द्वारा घटतौली की शिकायत पर दुकान को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें