फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना का एक और संदिग्ध मरीज मिला, इटली से हनीमून मनाकर लौटी थी महिला

Fri, 13 Mar 2020 05:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

महिला का पति बेंगलुरु में कोरोना से ग्रसित है। 
विज्ञापन
कोरोना की पुष्टि के बाद पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट क्षेत्र निवासी महिला में कोरोनावायरस की संभावना पर एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। परिवार के आठ सदस्यों के जिला अस्पताल में नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आगरा कैंट क्षेत्र में रहने वाली महिला के जिला अस्पताल में नमूने लिए गए थे। इसकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, इसकी दोबारा जांच कराई जा रही है। ऐसे में कोरोनावायरस की आशंका पर शुक्रवार को रैपिड रिस्पांस टीम संभावित मरीज के घर पहुंची। उसे लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया है।

परिवार के अन्य आठ सदस्यों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इनके नमूने लेकर किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज लखनऊ में भेज दिए हैं। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि महिला में कोरोनावायरस की कन्फर्म रिपोर्ट नहीं आई है, इसमें कोरोनावायरस की संभावना पर मरीज को इमरजेंसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। परिवार के आठ अन्य सदस्यों के भी नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बता दें कि आगरा कैंट क्षेत्र में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी की बेटी का विवाह एक माह पहले कर्नाटक में नौकरी करने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए इटली गए थे। इटली से लौटने के बाद पति में कोरोना वायरस पाया गया था।

युवती बृहस्पतिवार को आगरा कैंट पहंची थी। यहां पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम ने पहले उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड भेजा था। 

हालांकि आगरा में जिलाधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि अभीतक उनके पास रिपोर्ट नहीं आई है। जब तक रिपोर्ट हाथ में नहीं आती है पॉजीटिव कहना मुमकिन नहीं है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की निगरानी कर रही है। 

80 अमेरिकी सैलानियों की जांच.. स्वस्थ्य मिले
चार्टर प्लेन से आए 80 अमेरिकी सैलानियों की खेरिया एयरपोर्ट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। किसी को भी खांसी-जुकाम जैसी  कोई बीमारी नहीं मिली। जांच के बाद इन्हें जाने दिया गया। ये लोग ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया और नेपाल होकर आए थे। इन्हें सेनेटाइजर दिए गए।

लखनऊ नहीं, अब अलीगढ़ में होगी जांच
खांसी और जुकाम मिलने पर बृहस्पतिवार को शहर के 12 लोगों के सैंपल लिए गए। इन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया। ये सभी नमूने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भेजे गए। वहां लैब स्थापित कर दी गई है। इससे पहले नमूने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ भेजे जा रहे थे। बुधवार को 12 सैंपल भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें