गंजडुंडवारा। बदायूं हाईवे पर कादरगंज बगवास के नवाब गंज नगरिया मोड़ पर सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो पलट गया था। इस हादसे में घायल हुए एक और व्यक्ति ने मंगलवार को बरेली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकोंं की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। तीन घायलों का इलाज अभी चल रहा है।
हादसे में शक्तिमान निवासी ग्राम ककोड़ा थाना उझानी जनपद बदायूं, हमीरचंद निवासी ग्राम ज्योति धरमपुर बदायूं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि ककोडा निवासी खंदारी (50), रामरतन (55), कादरगंज निवासी असलम (40) उनका पुत्र शैजिव (6) घायल हो गए थे। हालत गंभीर देखते हुए असलम व उनके पुत्र शैजव काे परिजन बरेली ले गए। असलम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि पुत्र का इलाज बरेली में चल रहा है। अन्य दो घायलों का भी अभी इलाज चल रहा है।