फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला को मिली एक और एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
कासगंज जनपद को मिली ऐंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ डा.अनिल कुमार । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शासन से 108 सेवा के तहत एक और नई एंबुलेंस मिल गई, जिससे मरीजों को काफी राहत मिल जाएगी। सीएमओ ने एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एंबुलेंस का पूजन कर मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि विभाग के द्वारा मरीजों को बेेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से भी मरीजों को बेेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जरूरतमंद लोग इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि जिला में 108 सेवा के तहत संचालित होने वाली एंबुलेंस में 9 एंबुलेंस की समय अवधि पूरी हो गई है। जिससे इनका संचालन नहीं हो पा रहा। विभाग ने शासन को इनके बदले नई एंबुलेंस की डिमांड भेजी गई। इसके बदले में एंबुलेंस आने की प्रकिया इस समय चल रही है। पहले दो एंबुलेंस मिली थी। अब एक और एंबुलेंस मिल गई है। जिससे अब तक 3 एंबुलेंस प्राप्त हो चुकी है। 6 एंबुलेंस आना शेष रह गई हैं। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार, 108/102 सेवा जिला प्रभारी कमल पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें