आगरा में शाहदरा फ्लाईओवर की एक लेन पर जल निकासी व मरम्मत के लिए एनएचएआई ने आठ जून तक बंद किया है। दोपहर को यातायात पुलिस की तैनाती करने के बाद मंडी समिति के सामने बैरियर लगाकर लेन को बंद कर दिया गया। वाटर वर्क्स की ओर से आने वाले वाहनों को सर्विस लेन से सौ फुटा रोड होकर गुजारा गया। शाम छह बजे यहां जाम लग गया, जोकि रात नौ बजे तक लगा रहा।
दूसरी ओर, आईएसबीटी पर भी निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण दोपहर दो से तीन बजे तक जाम लगा। शाहदरा निवासी अभय सिंह ने बताया कि एक लेन को बंद करने से सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, इस कारण शाम को एक घंटे तक जाम में फंसा रहा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण लेन को बंद किया गया है।