फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे भी हुआ जाम, दो दिन में गुजरे एक लाख वाहन, मथुरा और जेवर टोल के रिकॉर्ड से खुलासा

Mon, 12 Nov 2018 02:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छुट्टियां मनाकर अपने घरों को लौटने वालों की भीड़ ने यमुना एक्सप्रेस वे और हाईवे को जाम कर दिया। शनिवार और रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर ही एक लाख वाहन गुजर गए, जबकि आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो दिन में दौड़ने वाले वाहनों का आंकड़ा 50 हजार वाहनों का है।
विज्ञापन


यह संख्या पिछले कई साल का रिकार्ड मानी जा रही है। आगरा से नोएडा तक के बीच ट्रैफिक बढ़ा है। शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरने वाली कारों की संख्या 40 हजार के करीब मानी जा रही हैं, जबकि रविवार को 60 हजार से ज्यादा वाहन गुजरे।

यह आंकड़ा मथुरा टोल और जेवर टोल का है। रविवार की शाम को तो दोनों ही प्वाइंट पर जाम सा लगा रहा। अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। वहीं आगरा से दिल्ली हाईवे पर भी दो दिनों में पचास हजार वाहन गुजरे हैं।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में वाहनों के गुजरने की संख्या बीस हजार तक पहुंचती है। मथुरा से अलीगढ़ मार्ग पर भी जाम के हालात रहे। इस मार्ग पर भी रविवार को ट्रैफिक बढ़ गया था। सामान्य दिनों के मुकाबले बीस प्रतिशत वाहन ज्यादा गुजरे थे। 
विज्ञापन

डेढ़ लाख लोगों ने ट्रेन से किया सफर 

ट्रेन में भी यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार और रविवार को मिलाकर बात करें तो डेढ़ लाख लोगों ने सफर किया। दो दिनों में 80 हजार तो टिकट की ही बिक्री हुई है, जबकि रिजर्वेशन और एमएसटी वालों की संख्या रही वह अलग। 

त्योहार मनाकर घर वापस लौटने वालों का दबाव ट्रेनों पर भी पड़ा है। कोई ट्रेन इस समय ऐसी नहीं थी जिसमें जगह हो। लोगों न बस किसी तरह से सफर किया है। जिसे जहां जगह मिली वहां बना ली। रेलवे अफसरों का कहना है कि शनिवार और रविवार को मिलाकर 80 हजार टिकट दो दिनों में बिके हैं। जबकि मथुरा से एमएसटी वालों की संख्या भी काफी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें